Moradabad- कांग्रेस का एजेंडा आंतकवादी गतिविधियों में सम्मिलित रहने वालों के साथ खड़े रहना : चौधरी भूपेंद्र सिंह

Moradabad-जम्मू कश्मीर के कठुआ आतंकी हमले का हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कांग्रेस ओर उनके समर्थकों का हमेशा एजेंडा रहा है, वह देश विरोध में काम करने वाले और आंतकवादी गतिविधियों में सम्मिलित रहने वालों के साथ खड़े रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार संकल्पित है और पूरा देश की सेना के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ आतंकवाद का समूल नाश करने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, हम सबके उसके साथ हैं।
यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम को मुरादाबाद पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का उपचुनाव हम पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे और भाजपा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर उपचुनाव जीतेगी। इन सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया हैं। विधानसभा में आने वाले सभी शक्ति केंद्रों व बूथों का सत्यापन होगा।
आगामी त्याहारों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी त्यौहार शांति के साथ मिलजुलकर मनाए जाएंगे, कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है, सभी पर्वों और त्यौहारों को मिलजुल कर शांति के साथ मनाया गया है।

Moradabad-also read- Hina Khan Breast Cancer: हिना की नई पोस्ट देख कर लग रहा है कि दर्द असहनीय है, फैंस हुए हैरान

Related Articles

Back to top button