UP News-सपा अकेले लड़े या बसपा कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लड़े जीत भाजपा की होगी

UP News-वफ्फ संशोधन बिल ऐतिहासिक होने के साथ-साथ देश और गरीब मुस्लिमों के हित में है। कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्नों की तरफ बढ़ रही है। जबकि सपा 2027 में 2017 से भी नीचे चली जायेगी। सपा अकेले चुनाव लड़े कांग्रेस, बसपा गठबंधन कर लड़े फिर भी जीत भाजपा की ही होगी। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनेगी। यह बातें गुरुवार को शहर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

भाजपा स्थापना दिवस के तहत शहर के दक्षिण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। तो वहीं विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान हैं। उन्हीं के बल पर भाजपा 2047 तक प्रदेश और केंद्र में बनी रहेगी। जबकि बसपा समाप्ति की ओर है। 2027 में समाजवादी पार्टी 2017 से भी नीचे चली जाएगी कांग्रेस केवल इतिहास बनकर रह जाएगी।
Read Also-Mau News- मरियम होमियों क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर पर धूमधाम से मनाई गई हैनी मैन का जन्मदिन
आगे उन्होंने कहा कि 2017 तक प्रदेश में समाजवादी की सरकार थी। उनकी सरकार को बनने में सबसे अधिक सहयोग पिछड़ो और दलितों का था लेकिन सबसे ज्यादा प्रताड़ित यही लोग रहे हैं। यही कारण है कि वह अपनी चरम सीमा 2022 विधानसभा में, 2024 लोकसभा में प्राप्त कर चुके हैं। अब उनका समाप्तवादी बनने का समय नजदीक आ चुका है। अभी तक उन्होंने पीडीए के नाम पर जनता को केवल बरगलाने का काम किया है। जबकि पीडीए उनके हिसाब से परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। जिसे जनता पूरी तरह से नकार रही है।

रामनवमी जुलूस के दौरान लिखी गई एफआईआर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मुकदमा किस संदर्भ पर लिखा गया है। इस पर कुछ भी कहना गलत होगा। साथ ही किसी भी कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा नहीं होगा। कार्यककर्ताओं का सिर हमेशा ऊंचा रहेगा।

Related Articles

Back to top button