Haridwar: श्रीमद् भागवत वेदों का सार- स्वामी विज्ञानानंद

Haridwar: श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परम अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत वेदों का सार और कथा रूप में वेदांत का ज्ञान है। समाज में समरसता और स्नेह का वातावरण देना ही भगवान के अवतार का हेतु है इसीलिए उन्होंने महारास और माखन लीला के माध्यम से सृष्टि को सौहार्द का संदेश दिया। स्वामी विज्ञानानंद गुरुवार को राजागार्डन के हनुमान मंदिर के सत्संग हॉल में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर रहे थे।

कथाव्यास स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने भगवान के सहस्र नामों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान ने बाल्यावस्था में ही महारास का आयोजन कर प्रेम और उत्साह का वातावरण बनाया, जिसका दर्शन करने के लिए भगवान शिव को भी गोपी रूप धारण करना पड़ा। देवराज इंद्र का अभिमान तोड़ने के लिए ही भगवान ने गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाकर ब्रजमंडल की रक्षा की और निराकार के स्थान पर साकार की पूजा का विधान बनाया। बहते हुए जल में स्नान करना मानव स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है लेकिन कालिया नाग की दहशत से बृजवासी यमुना स्नान से वंचित थे इसीलिए कालिया नाग का मर्दन कर भगवान ने यमुना का मोक्ष दायिनी स्वरूप बहाल किया।

Haridwar: also read- Dehradun: रुद्रप्रयाग-कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गिरा खाई में, दो की मौत, चार घायल

भागवत श्रोताओं को योगाचार्य जयदेवानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग की दीक्षा देते हुए भाग्यवादी न बनाकर कर्मयोगी बनने का आवाह्न किया। शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणी के विवाह उत्सव की कथा का अमृत पान कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button