Nagaland: हॉर्नबिल फेस्टिवल में शामिल हाेने आये ब्रिटेन के पर्यटक की हार्टअटैक से मौत   

Nagaland: नगालैंड में हॉर्नबिल फेस्टिवल में भाग लेने के दौरान ब्रिटेन के एक 67 वर्षीय पर्यटक की हार्टअटैक से माैत हो गई। नगालैंड पर्यटन विभाग विदेशी पर्यटक के शव को उसके देश भेजने की व्यवस्था कर रहा है।

नगालैंड पुलिस ने सोमवार को बताया कि हॉर्नबिल फेस्टिवल के लिए सांस्कृतिक महोत्सव के मुख्यस्थल नगा हेरिटेज विलेज किसामा में ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड निवासी पर्यटक साठ वर्षीय निगेल रिचर्ड को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। आयोजक उसे स्वास्थ्य शिविर में ले गए, लेकिन उसकी हालत बिगड़ते देखकर रिचर्ड काे काेहिमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद रात में उसकी मौत हो गई। बताया गया कि रिचर्ड अकेले अपने देश से आया था। उसके साथ एक टूर गाइड भी था। नगालैंड पर्यटन विभाग के अनुसार विदेशी पर्यटक का शव उसके देश भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Nagaland: also read- New Delhi: दुनिया के विशेषज्ञ और निवेशक भारत में निवेश को लेकर उत्साहित हैं- प्रधानमंत्री

उल्लेखनीय है कि 1 दिसंबर से शुरू हुए दस दिवसीय हॉर्नबिल फेस्टिवल में अबतक 1.25 लाख से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 2,085 विदेशी पर्यटक और पूर्वोत्तर के अलावा अन्य भारतीय राज्यों से 30,920 घरेलू यात्री पर्यटक हैं। पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला अभी जारी है।

Related Articles

Back to top button