Trending

किसान संगठनों ने कल बुलाया भारत बंद, जानें क्या है इसके पीछे की रणनीति

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों आंदोलन के बीच शुक्रवार यानि कल किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, यह बंद सुबह 6 से शाम 6 बजे तक रहेगा। किसानों के भारत बंद का कई दलों ने समर्थन किया है।

किसान मोर्चा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ”दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के संघर्ष को कल 26 मार्च को 4 महीने पूरे होने पर किसान विरोधी सरकार के खिलाफ भारत बंद किया जाएगा। सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश के तमाम किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, छात्र संगठनों, बार संघ, राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों ने इस बंद का समर्थन किया है.”

इसके साथ किसान मोर्चा ने कहा कि पूर्ण भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। तमाम छोटी-बड़ी सड़कें और ट्रेनें जाम की जाएगी। एम्बुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी. दिल्ली के अंदर भी भारत बंद का प्रभाव रहेगा।

Related Articles

Back to top button