सीतापुर: बाढ़ के खौफ से नहीं आई बारात, वीडियो कॉलिंग से हुआ निकाह

सीतापुर। इलाके में बाढ़ का पानी आने से शादी की सारी खुशियां धरी रह गई। बाढ़ के खौफ से बारात नहीं आ पाई तो वीडियो कॉलिंग से मौलाना ने निकाह पढ़ाया। वीडियो कॉलिंग से निकाह तो हो गया, लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं हो पाई। यह मामला तंबौर इलाके के ड्योढ़ेडीह गांव का है। यहां के निवासी मौलाना फारूक की लड़की रेशमा की शादी लखीमपुर जिले के धौरहरा तहसील निवासी आमिर पुत्र अलीमुल्ला के साथ तय हुई थी। शादी की तारीख 23 अक्टूबर थी।

आज दोपहर में बारात आनी थी। शादी तय होने के बाद लड़की के घर पर शादी के तैयारी एक माह से जोर शोर से चल रही थीं। दान दहेज, खाना, पीना, नाश्ता, टेन्ट सबका ऑर्डर दिया जा चुके थे। शादी के कार्ड भी बट गए थे। शादी का समय नजदीक आने से लड़की के घर में सारी तैयारियां चल रही थी। उधर लड़के के घर पर बारात वलीमा करने की भी तैयारी की जा रही थी। 21 अक्टूबर की रात से आई बाढ़ ने दोनों परिवारो की खुशियों काफूर कर दिया। पानी धीरे धीरे बढ़ने से दोनों के घरों में मायूसी छाने लगा। लड़की के घर वालों ने शादी में सामान लाने, ले जाने के लिए तम्बौर के बार बार चक्कर लगा रहे थे।

अचानक बाढ़ के पाने आ जाने से लड़की के घर के बाहर का रास्ता भी बन्द हो गया। बारात आने का कोई रास्ता नहीं था। जिसके चलते दोनों पक्षों की रजामन्दी से तय दिन पर ही दोपहर दो बजे मौलाना को बुलाकर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से निकाह पढ़ाया गया। लड़की और लड़की ने निकाह कबूल कर शादी की रस्म पूरी कर ली। वीडियो कॉलिंग से निकाह होने से दोनों परिवार में खुशियां वापस लौट आईं। हालांकि लड़की की विदाई नहीं हो पाई।

Related Articles

Back to top button