जन चौपाल : उत्तर प्रदेश में पहले घर से निकलने में लगता था डर, अब अपराधी कांपे थर-थर – प्रधानमंत्री मोदी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी जन चौपाल में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास पर चर्चा की। पीएम मोदी ने रविवार को बिजनौर, मथुरा, आगरा तथा बुलंदशहर के 21 विधानसभा क्षेत्र के मतदातओं से संवाद किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजनगरी आगरा से जुड़े। पीएम मोदी का फोकस पहले चरण में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के मतदादातओं पर है। जिनसे उन्होंने तीन जन चौपाल में संवाद कर लिया है। पहले चरण में दस फरवरी को मतदान होगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश तो भारत का दिल है। उत्तर प्रदेश तो देश के लोगों को रास्ता दिखा रहा है। इसी कारण उत्तर प्रदेश का सबसे तेज विकास सबसे बड़ा मुद्दा है। यूपी ने देश को हमेशा दिशा दिखाई है। इस बार यहां के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा ‘विकास का है। उत्तर प्रदेश की जनता ने यह तय कर दिया है कि इस बार चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा एक ही है और वो है उत्तर प्रदेश का विकास और पिछले पांच वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने दिखा दिया है कि अगर कोई उत्तर प्रदेश का विकास कर सकता है तो वह भाजपा की डबल इंजन की सरकार है।उत्तर प्रदेश देश को नया रास्ता दिखा रहा है। राज्य के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन दौलत, बाहूबल, जातिवाद, परिवारवाद और संप्रदायवाद के दम पर कितनी ही राजनीति कर लें, लेकिन वो जनता का प्यार नहीं पा सकते हैं। जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा जो सच्चे मन से उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करेगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ब्रज की पुण्य धरती को मेरा नमन है। उत्तर प्रदेश देश की धड़कन है। मथुरा तथा आगरा को लेकर उन्होंने कहा कि ब्रज भूमि का कण कण श्रीकृष्ण और राधा रानी मय है। मथुरा, आगरा तथा बुलंदशहर के क्रांतिकारियों ने देश स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वोच्चय बलिदान दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखा दिया है कि उत्तर प्रदेश का विकास कोई कर सकता है, तो वह भाजपा है। पिछली बार जब में मथुरा आया, ब्रज क्षेत्र में गया, वह प्यार कभी भूल नहीं सकता हूं। हमारी सरकार मथुरा को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है। जो ब्रज को भूले बैठे थे, उनको अब सपने में भगवान कृष्ण की याद आने लगी है। जो पहले सरकार में थे, उनका एजेंडा उप्र को लूटने का रहा है। उन्हें उप्र के विकास से कोई वास्ता नहीं है। सिर्फ सरकार बनाने से मतलब रहा है। पिछली सरकार में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद थे कि हाईवे पर गाड़ियों रोककर लूट, बहन, बेटियों से क्या होता था। बुलंदशहर के लोग ये अच्छे से जानते हैं। घर, दुकानों पर कब्जे होना आम बात थी। लोग घर छोड़कर पलायन को मजबूर होते थे। आगरा के दंगाें में आरोपियों के सिर पर किसका हाथ था, ये आप जानते हैं। पहले की सरकार का भय निर्माण करना काम था। अब रिकार्ड हाईवे बन रहे हैं और लोग निडर होकर सफर कर रहे हैं। अब बेटी घर से बाहर निकल रही हैं और उसके भविष्य के लिए अच्‍छे कालेज बन रहे हैं। ये ही भाजपा और दूसरी सरकार में अंतर है। आज उप्र में बहन, बेटियां खुलेमन से कह रही हैं कि पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर, अब भाजपा राज में अपराधी कांपे थर-थर। भाजपा शासन में अपराधी जेल गए या पलायन कर गए। कुछ तो जेल से बाहर आने से कतराने लगे। ये योगी के कारण हुआ मैं ऐसा नहीं कहता, आपके कारण हुआ है, क्योंकि आपने योगी, मोदी और कमल को वोट दिया था। पहले की सरकार का एक और पंसदीदा खेल होता था, तिजोरियों को भरने का। आज ऐसे लोगों का खेल बिगड़ गया है। पहले परिवार की सरकार थी, आज पूरा यूपी भाजपा की सरकार का परिवार है। हमारी सरकार गांव, गरीब को सशक्त बनाने में जुटी है। महामारी की शुरुआत में बहुत से लोगों ने आशंका जताई थी। इस महामारी का हम ने डटकर मुकाबला किया और देश को बड़ी जनहानि से बचाया भी। आज पूरी दुनिया भारत में तेजी से होते वैक्‍सीनेशन की सराहना कर रही है।

Related Articles

Back to top button