Mp News- मुख्यमंत्री डॉ यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू के निधन पर जताया दुख

Mp News- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार देर रात इंदौर में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मालू को सीवियर कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मालू भाजपा की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।

Mp News- also read-Ranveer Divorce Rumours: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, रणवीर ने अपना प्यार किया साबित

श्री मालू का असमय निधन समाज व भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गाेविंद मालू के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि ”खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू के आकस्मिक निधन का दुखद एवं हृदय विदारक समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!”

Related Articles

Back to top button