Trending

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिला शक्ति को किया सलाम, कही ये बड़ी बात

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम किया है। पीएम मोदी ने सोमवार को अपने टि्वट संदेश में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश को अपनी महिला शक्ति की अनेक उपलब्धियों पर गौरव है। यह हमारी सरकार के लिए यह गौरव की बात है कि उसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण का मौका मिला है। ”

उल्लेखनीय है कि महिलाओं के योगदान को पहचान देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढाने के उद्देश्य से दुनिया भर में आठ मार्च का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों से अलग अलग उत्पादों की खरीदारी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ट्राइब्स इंडिया से एक शाल, गोंड पेपर पेंटिंग , नगालैंड की पारंपरिक शाल , मधुबनी पेंटिंग वाला एक खादी का स्टाल, फाइल फोल्डर तथा अन्य उत्पाद खरीदे हैं।

इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा , “ महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की भारत की कोशिश में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें महिलाओं के बीच उद्यमिता बढाने के लिए संकल्प लेना चाहिए। आज मैंने कुछ ऐसे उत्पाद खरीदे हैं जो महिला उद्यमियों , उनकी रचनात्मकता तथा देश की संस्कृति में रचे बसे हैं। ”

Related Articles

Back to top button