पुरवा कोतवाली पुलिस ने मास्क चेकिंग लगाकर वसूला समन शुल्क

पुरवा-उन्नाव। पुरवा कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगाया मास के चेकिंग अभियान। जहां आने जाने वाले राहगीरों से मास्क ना लगाने के कारण समन शुल्क वसूला गया। सरकार द्वारा मास्क पहने की पाबन्दी लगा रखी है।कोरो ना महामारी से बचने के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। फिर भी कुछ लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए लोगों पर सख्ती करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा 500 रुपये का चालान काट कर समन शुल्क वसूला जा रहा है। पुरवा के चंडीगढ़ी तिराहे पर दरोगा अमर सिंह ,सिपाही राधारमण ने चंडीगढ़ी तिराहे पर चेकिंग अभियान लगाकर मास्क ना लगाने वाले लोगों से चालान काटकर समन शुल्क वसूला। और लोगो को हिदायत दी गई कि बिना मास्क के जो भी नजर आएगा उसका चालान किया जाएगा। छोड़ा किसी को नहीं जाएगा। इसलिए सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर घरों से निकलना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button