मार्च से पहले होगा झारखंड में पंचायत चुनाव : मंत्री आलमगीर आलम

रांची । ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि अगर कोरोना संक्रमण नियंत्रण में रहा तो मार्च 2022 से पहले झारखंड में पंचायत चुनाव करा लिया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण इसे समय पर नहीं कराया जा सका। उन्होंने कहा कि 05 जनवरी 2022 से मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू हो जाएगा। इसी महीने मतदान केंद्रों को भी चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मंत्री आलमगीर आलम शन‍िवार को राजधानी रांची से दुमका जाने के क्रम में पूर्वी टुंडी के मैरानवाटांड़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।मालूम हो क‍ि प‍िछले द‍िनों झारखंड व‍िधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी कई व‍िधायकों ने राज्‍य सरकार से पूछा था क‍ि झारखंड में पंचायत चुनाव कब कराए जाएंगे। उस समय सरकार ने कहा क‍ि द‍िसंबर 2021 में पंचायत चुनाव नहीं संभव है। उसी समय इस बात का अंदाजा हो गया था क‍ि पंचायत चुनाव अब नया वर्ष 2022 में ही होगा।मालूम हो क‍ि झारखंड में पंचायत चुनाव की म‍ियाद काफी पहले खत्‍म हो चुकी है। राज्‍य सरकार ने पंचायत प्रत‍िन‍िध‍ि‍यों का कार्यकाल आगे बढ़ द‍िया है। लंबे समय से पंचायत प्रत‍िन‍िध‍ि चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। कई ज‍िलों में इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन तक हो चुका है। झारखंड में मुख्‍य व‍िपक्षी भारतीय जनता पार्टी के व‍िधायक और नेता भी झारखंड में पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर धरना दे चुके हैं। आंदोलन कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button