Trending

पुडुचेरी: राहुल गांधी ने की मछुआरों से बात, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को पुडुचेरी पर पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां मछुआरों से सीधा संवाद किया और उनके समस्याओं समस्याओं को जानने का प्रयास किया। पुडुचेरी के मुथियालपेट में कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि भारत सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन नए कानून पास किए हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान होने जा रहा है। किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार ने उनसे पूछे बिना ही ये तीन कानून बनाए हैं।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार में मछुआरों के लिए एक अलग मंत्रालय होना चाहिए, ताकि उनकी आवाज भी सुनी जा सके। मछुआरों को भी इंश्योरेंस, पेंशन की सुविधाएं दी जानी चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां कहा कि यहां पर तमिल भाषा ही सर्वोपरि है और उसके बाद किसी अन्य भाषा को सुना जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि ये कानून सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि आप जैसे मछुआरों और सभी आम लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आप भी देश के समंदर वाले किसान हो, जो देशवासियों के लिए काम कर रहे हो। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि समंदर की ताकत मछुआरों के पास रहे, ना कि सिर्फ एक-दो लोगों के पास रहे। आपको बता दें कि राहुल गांधी का ये पुडुचेरी दौरा उस वक्त हो रहा है, जब यहां कांग्रेस की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बीते दिन ही कांग्रेस के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आ गई है। 

Related Articles

Back to top button