प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका बैंड-बाजा लेकर पहुंच गई घर, जानें फिर क्या हुआ?

गोरखपुर। यह मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है। जहां एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर बैंड बाजा और बारात के साथ पहुंच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेमी उसके बजाय किसी और से शादी करने जा रहा था। जब मामला गंभीर हो गया तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लड़की को शांत करवाया और समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया।

सेना में नौकरी करता है लड़का
प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड से शादी ना होने पर आत्महत्या की धमकी भी दी है। लड़के पर आरोप लगाया जा रहा है कि दोनों का अफेयर चल रहा था, लेकिन सेना में नौकरी मिलने के बाद लड़के ने अपना मन बदल लिया और शादी करने से इनकार कर दिया।

दो साल पहले मिले थे दोनों
लड़की ने बताया कि वो दो साल पहले अपनी मौसी के घर संदीप मौर्य (युवक) से मिली थी, और उन्हें प्यार हो गया। लड़की ने दावा किया कि उसने शादी के बहाने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, लेकिन नौकरी मिलने के बाद उसने रिश्ता तोड़ दिया। युवती के रिश्तेदारों ने भी इसकी पुष्टि की है। यहां तक​ युवक ने उसके माता-पिता से शादी की बात की थी।

दर्ज करवा रखी है FIR
लड़के के मुकरने से नाराज युवती के परिवार ने उसके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत थाने में एफआईआर दर्ज की। मामला अदालत में है। पुलिस का कहना है कि वे मौर्य को किसी से शादी करने से नहीं रोक सकते, क्योंकि यह उसकी पहली कानूनी शादी होगी। उन्होंने लड़की सिविल तरीके अपनी बात रखने का उसे सुझाव दिया।

Related Articles

Back to top button