अनुराग ठाकुर ने वाराणसी में भाजपा प्रत्‍याशियों के समर्थन में किया चुनाव प्रचार

वाराणसी । सूचना एवं प्रसारण, खेल और युवा मामलो के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वाराणसी में भाजपा प्रत्‍याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह भी उन्‍होंने कई जगहों पर मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इससे पूर्व उन्‍होंने गुरुवार को कैंटोमेंट स्थित होटल डी पेरिस में भाजपा के मीडिया सेंटर में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण का आज मतदान हुआ और वहां की जनता से इस बात का संकेत दे दिया है कि ईवीएम में कमल ही कमल खिल रहा है। केरोना से काशी आते-आते बीजेपी के पक्ष में दोगुनी लहर होगी और विपक्षियों का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महाठगबंधन वाली पार्टियों को जनता उखाड़ फेकेंगी, क्योंकि पूर्व में महाठगबंधन की सरकारों ने जतनता का जीना हराम कर दिया था। उन्होंने प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है, वह भी प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 मार्च को क्या रिजल्ट आने वाला है, यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने तय कर दिया है। पिछली बार से अधिक सीटें भाजपा को अबकी मिलने जा रही है। क्योंकि यूपी की जनता पिछली सरकारों की अराजकता से ऊब चुकी है। माफियावाद, अराजकतावाद, साम्प्रदायिकतावाद आदि ने जनता का जीना हराम कर दिया था। बीते पांच साल में प्रदेश की योगी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी। केंद्र के साथ मिलकर विकास के नये आयाम स्थापित किये। डबल इंजन की सरकार ने विकास के नये-नये सोपान बनाएं। गुंडाराज, माफिया राज से जनता को मुक्ति दिलाया।

Related Articles

Back to top button