पूर्व मंत्री अहमद हसन के निधन पर मदन भैय्या ने जताया शोक

गाजियाबाद। एक संदेश ब्यूरो। गाजियाबाद। पूर्व मंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के निधन पर राष्ट्रीय लोक दल के नेता एवं लोनी विधानसभा सीट के गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एमएलसी एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अहमद हसन सच्चे समाजवादी रहे और उन्होंने सदैव गरीब मजलूमों का साथ दिया।
आपको बता दें कि पूर्व मंत्री अहमद हसन का पिछले 10 दिन से लखनऊ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था। पूर्व मंत्री अहमद हसन को 2 महीने पहले दिल की गंभीर बीमारी हुई थी। अहमद हसन 88 वर्ष के थे। उन्हें कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें पेसमेकर लगाया गया था। इसके बाद वह कोरोना की चपेट में आ गए। कोरोना से जंग जीतने के बाद फैक्चर हो गया। परिवारीजनों ने उन्हें गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोनी के रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने कहा कि बेहद विनम्र और अच्छे स्वभाव वाले अहमद हसन भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत अधिकारी थे। उनका सभी दलों में बेहद सम्मान था। अहमद हसन को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का करीबी बताया जाता था।

Related Articles

Back to top button