रिहाना ने ट्वीट की टॉपलेस तस्वीर, गले में भगवान गणेश का पेंडेंट, मचा बवाल

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर चर्चा में अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बार वो अपने एक फोटोशूट की वजह से लाइमलाइट में हैं। दरअसल, पॉप सिंगर रिहाना ने  लॉन्जरी ब्रांड के लिए फोटोशूट करावाया है। इस फोटोसूट के दौरान रिहाना ने टॉपलेस पोज भी दी है। साथ ही उन्होंने कई एक्सेसरीज भी कैरी की हुई हैं।

इस फोटोसूट के दौरान रिहाना गले में भगवान गणेश का पेंडेंट भी पहना है, जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के भी निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैशन सेंस की आलोचना की जा रही है। फोटो शेयर करते हुए रिहाना ने लिखा- when PopcaanMusic said “me nuh wan ya wear no lingerie tonight fa me girl”।

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रिहाना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा, ‘मैंने देखा नहीं है पर भारत में सनातन धर्म बहुत ही सहिष्णु है। बहुत ही धैर्यवान है, जिसका नाजायज फायदा फिल्म बनाने वाले, एडवर्टाइजमेंट करने वाले, टुकड़े- टुकड़े गैंग वाले जिनको जो मन होता है वो हमारी देवी देवताओं को लेकर कटाक्ष कर जाते हैं। लेकिन कभी कोई दूसरे धर्म का कोई स्केच कर देता है तो पूरी दुनिया में तहलका मच जाता है। ये हमारे धैर्य की परीक्षा है हमारे यहां धैर्य भी है अति सर्वत्र वर्जित.।अब परीक्षा धैर्य की नहीं लेना चाहिए क्योंकि अति सर्वत्र वर्जित होता है।’

 बता दें कि सिंगर रिहाना विवादों से पुराना नाता है। रिहाना ने अपने वर्चुअल रनवे शो Savage X Fenty में लॉन्जरी कलेक्शन को दिखाया था। इस शो के लिए म्यूजिकल प्रोड्यूसर Coucou Chloe ने अपने गाने Doom को इस्तेमाल किया था। इस गाने में इस्लाम की हदीस हैं। हदीस वो बातें हैं, जो पैगम्बर ने कही थे। हदीस को एक लॉन्जरी फैशन शो में इस्तेमाल होता देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जताई थी। इसपर रिहाना ने माफी भी मांगी थी। 

Related Articles

Back to top button