Trending

कोरोना के चलते फीका पड़ा रंगों का त्योहार! कई राज्य सरकारों ने जारी की नई गाइडलाइन्स

नई दिल्ली। देश के कई भागों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। ऐसे में सुरक्षा के तौर पर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की अपील की गई है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच बीच फेस्टिव सीजन शुरू होने वाले हैं। होली, शब ए बारात जैसे कई प्रमुख पर्व में कुछ दिन का समय शेष है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है। राज्य सरकारों ने भी अपने स्तर से नई गाइडलाइंस जारी की है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लिखे गए पत्र में होली, शब ए बारात, ईद उल फितर जैसे कई अन्य त्योहारों के मौके पर भीड़ एकत्रित होने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं।

झारखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

कोरोना के बढ़ते केसों को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है। झारखंड में 25 मार्च को पिछले चार महीने में पहली बार सबसे अधिक कोरोना के केस सामने आए थे। राज्य में कोरोना के 278 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद अब नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। नई गाइडलाइंस में रामनवमी, होली, सरहुल और अन्य त्योहारों पर किसी भी सार्वजनिक आयोजन से रोक लगाई गई है। इसके अलावा होली, रामनवमी, शब ए बारात, गुड फ्राइडे जैसे त्योहारों पर भीड़ एकत्रित होने पर भी रोक है। कंटेनमेंट जोन्स के बाहर जिन गतिविधियों की अनुमति थी वो अब भी जारी रहेंगी। वहीं धार्मिक स्थलों पर केंद्र सरकार की तरफ से 4 जून को जारी गाइडलाइंस का अब भी सख्ती से पालन करना का निर्देश है। दफ्तरों में भी पहले से जारी दिशानिर्देशों के पालन करने को कहा गया है।

उत्तराखंड में भी जारी हुई नई गाइडलाइंस

उत्तराखंड की तीरथ सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नई गाइडलाइंस जारी की है। राज्य सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार होली में (होलिका दहन) जहां होली जलनी है वहां की क्षमता के हिसाब से सिर्फ 50 प्रतिशत लोगों के ही मौजूद रहने की अनुमति दी गई है। 60 साल से ज्यादा और 10 वर्ष से कम आयु के लोगों व गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भी समारोह में नहीं जाने की निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कंटेन्मेंट जोन में होली पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी। लोगों को अपने घरों में त्योहार मनाने की अनुमति दी गई है। साथ ही लोगों को रंगों से परहेज करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा खानपान की वस्तुओं एकदूसरों को देने से बचने के लिए कहा गया है। अगर बहुत जरूरी हो तो डिस्पोजल के इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

गुरुग्राम और गोवा में भी जारी की गई गाइडलाइंस

गोवा और गुरुग्राम में भी कोरोन महामारी के कारण होली और ईद पर नई गाइडलाइंस जारी की गई है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि आने वाले त्योहारों के दौरान किसी भी सार्वजनिक आयोजन, कार्यक्रम पर रोक रहेगी। लोगों के एकजगह एकत्रित होने और भीड़भाड़ पर भी रोक लगाई गई है। हरियाणा के गुरुग्राम में भी डीएम की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक होली को लेकर सभी सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश 29 मार्च तक लागू रहेगा।

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने की हाई लेवल बैठक

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के मसले पर हाई लेवल मीटिंग की है। राज्य में स्कूल, कॉलेज, विवि और तकनीकी संस्थान 4 अप्रैल तक बंद रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि लोग घरों में ही अपने परिवार के साथ होली मनाएं। होली के सार्वजनिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे। 3 अप्रैल को हिमाचल में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

Related Articles

Back to top button