प्रियंका वाड्रा ने खोला गठबंधन का ऑफर: बोलीं-BJP को हराना हमारा लक्ष्य, किसी से भी कर लेंगे गठजोड़

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा इन दिनों लखनऊ के दौरे पर हैं। लखनऊ दौरे पर तीसरे दिन रविवार को उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठक में साफ कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को हराना है। कांग्रेस अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी, किसी से भी राजनीतिक गठजोड़ भी करेगी। प्रियंका वाड्रा शुक्रवार से लखनऊ में हैं, वह शनिवार को लखीमपुर भी गई और वहां से वापसी के बाद फिर से लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में बैठक में जुट गईं। रविवार को भी प्रियंका वाड्रा पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर गई और फिर पार्टी मुख्यालय में आकर बैठक प्रारंभ की।

उन्होंने बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के शुरुआती महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग अपने लक्ष्य में लग जाएं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराने के लिए हम तो किसी भी किस्म के राजनीतिक गठजोड़ के लिए तैयार हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी के प्रवास के तीसरे दिन प्रियंका वाड्रा लखनऊ के कैंट क्षेत्र में पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर गईं। वहां से वापसी के बाद उन्होंने पार्टी के मुख्यालय में बैठक शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button