देश हित में भाजपा सरकार जरूरी: कंछल

मोदी के पीएम बनने के बाद से विश्व में भारत का प्रभाव बढा

आलोक कुमार त्रिपाठी

लखनऊ। देश हित में भाजपा सरकार जरूरी है क्योंकि भाजपा राष्ट्रवादी है जबकि अन्य दल जातिवादी, मोदी के पीएम बनने के बाद से विश्व में भारत का प्रभाव बढा है इतना पूर्व में किसी भी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ऐसा नहीं हुआ है। रही बात व्यापारियों के आन्दोलन की तो व्यापारियों की 80 प्रतिशत समस्याओं का समाधान हो चुका है , चाहे व्यापारियों की पेंशन का मामला हो या फिर दुर्घटना बीमा का,सरकार ने इसे पूरा कर दिया,इस लिए अब आन्दोलन की आवश्कता ही नही। उक्त बात समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश उ़धोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कही।

  • अब व्यापारियों का न आन्दोलन हो रहा है और न ही प्रदेश बंद जैसे आयोजन,इसके पीछे क्या कारण है?

 कभी लाइसेंस के नाम पर तो कभी रिनिवल के नाम पर,लाइसेंस की जांच के नाम पर इस्पेक्टर आये दिन बाजारों में आते थे और व्यापारियों को परेशान करते थे इससे व्यापारियों में भय का माहौल बना रहता था। अब इससे मुक्ति मिल चुकी है और व्यापारी आराम से अपना व्यापार कर रहा है। इस लिए इस तरह के आयोजन करने की आवश्कता ही नहीं पड रही।

  • तो क्या व्यापारियों की समस्यायें खत्म हो गयी?

 व्यापार करने के लिए व्यापारियों को लाइसेंस बनवाने पडते थे जिसके नाम पर उनका उत्पीडन होता था लेकिन भाजपा सरकार बनने पर कुछ लाइसेंस खत्म हो गये है और कुछ आजीवन होने से व्यापारियों के सामने लाइसेंस रिनिवल कराने की समस्या खत्म हो गयी है। उन्होने कहा कि पहले व्यापारी इतना परेशान रहता था कि वो चैन से अपना व्यापार ही नहीं कर पाता था। व्यापारी का कभी चुंगी के नाम पर तो कभी दूसरे राज्य से आने वाले सामान पर जांच के नाम पर चुंगी,नाको पर उत्पीडन होता था,बाजारों से तहबाजारी पूरी तरह समाप्त हो गयी है। अब किसी भी व्यापारी के यहंा सर्वे छापे नहीं पडते,पहले सर्वे,छापे के नाम पर आये दिन व्यापारियों का उत्पीडन होता था और बाजारों में मारपीट तक की नौबत आ जाती थी। श्री कंछल ने कहा कि राजनीतिक दलों को यह बात अच्छी तरह से समझ में आ गयी कि व्यापारी कर दाता भी है और काम दाता भी इस लिए व्यापारियों का उत्पीडन होगा तो इसका प्रभाव सरकार पर भी पडता है।

  • बढती महंगाई के लिए कौन जिम्मेदार है?

व्यापारी नेता ने कहा कि महंगाई के लिए व्यापारी जिम्मेदान नहीं है इसके लिए सरकार जिम्मेदार है,सरकार३ चाहे तो मंहगाई पर अंकुश लगाया जा सकता है।

  • आप व्यापार मंडल के साथ ही सपा के नेता भी है,आप बसपा में भी रहे है और भाजपा में भी, ऐसे में व्यापारियों के लिए कौन दल ठीक है?

 श्री कंछल ने कहा कि देश हित के लिए मोदी का प्रधानमंत्री बनें रहता जरूरी है,देश हित में भाजपा सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से विश्व में भारत का महत्व बढा है,पूर्व में किसी भी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ऐसा नहीं हुआ,इस लिए देश हित में भाजपा सरकार जरूरी है।

  • सपा में रहकर भाजपा सरकार की तारीफ,कुछ समय नहीं आया?

 श्री कंछल ने कहा कि जहंा दूसरे दल जातिवाद के बारे में सोचते है वहीं भाजपा केवल राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है। व्यापारियों के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किए है जिनमें दस लाख का दुर्घटना बीमा के साथ ही व्यापारियों को पेंशन देने की योजना भी शामिल है। इस लिए यदि व्यापारियों के हित की बात करेंगे तो भाजपा सरकार ज्यादा ठीक है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मै भाजपाई हो गया।

  • पिछले कुछ समय से आप राजनीति से दूर है,कोई गतिविधि नहीं दिखायी पड रही, क्या कर रहे है?

व्यापार मण्डल का गठन हुए पचास वर्ष होने वाले है इस दौरान तमाम उतार चढाव आये,इसी पर आधारित संघर्ष एवमं सफलताएं नाम से किताब लिख रहा हूॅ। जो जल्द ही पूरी होने वाली है। इसके अलावा करीब एक दर्जन से ज्यादा किताब लिख चुका है जिसमें देश विभिन्न मंदिरों की जानकारी समाहित है।

Related Articles

Back to top button