एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे

मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में एक अप्रत्याशित राजनीतिक कदम उठाते हुए गुरुवार को घोषणा की कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे।
भाजपा के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने श्री शिंदे के साथ मिलकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्री शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा उनकी सरकार का समर्थन करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने श्री शिंदे शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। आज श्री शिंदे ही शपथ लेंगे।

Related Articles

Back to top button