भाजपा हमेशा छल-कपट की राजनीति करती है : इंद्रजीत सरोज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए, संकट में प्रदेश की जनता को अनाथ छोड़ दिया। किसानों की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई दोगुनी कर दी है। उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के विकास खण्ड सिद्धौर के अन्तर्गत ग्राम न्योछना में जनादेश रैली में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज ने व्यक्त किये।

श्री इन्द्रजीत सरोज ने आगे कहा की भाजपा छल कपट के दल-दल में झूठ के फूल खिला रही है समाजवादी पार्टी का सीधा निशाना भाजपा को हराने पर है। इस बार 400 से भी ज्यादा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत तय है। पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में भेद-भाव, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार बहुत बढ़ गया है ऐसा अन्याय उत्पीड़न आज तक कभी नहीं हुआ भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र में किया वादा पूरा नहीं किया है। उनका घोषणा पत्र हवा हवाई साबित हुआ है।

जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को तबाह करने पर तुल गई है उनकी धान की पकी और खडी फसल असमय बरसात से बर्बाद हो गई है भाजपा सरकार ने न तो अभी तक आकलन कराया है और न ही तत्काल मद्द की है। भाजपा सरकार को अब उत्तर प्रदेश का किसान गद्दी से उतार फेंकेगा और समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा।

जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता व प्रति. मो. रिजवान संजय के संचालन में हुई सपा के मुख्य रूप से एमएलसी राजेश यादव , देवकली प्रसाद रावत, राम मगन रावत पूर्व विधायक, प्रीतम वर्मा, उबैद शानू, पिंकू सैनी, गौतम रावत, परशुराम यादव, अखिलेश यादव, जितेन्द्र वर्मा, राम देव यादव, मनोज वर्मा, अमित वर्मा, रीता वर्मा,वीरेन्द्र प्रधान, श्याराम रावत, अम्बर रावत, महेश रावत, सुखलाल रावत, मिन्टू वर्मा, राम चन्द्र धीमन, पुनीत तिवारी, फारूल प्रधान, हंसराज वर्मा, अकील प्रधान ,आनन्द प्रधान समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button