पीएम मोदी की वर्चुअल रैली, कहा- आत्मनिर्भर भारत के लिए सशक्त पंजाब का निर्माण जरूरी, हमारे पास विकास का रोडमैप

लुधियाना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल रैली शुरू हो गई है। पीएम ने कहा कि पंजाब के लिए आज असली बदलाव का वक्त है। भाजपा अपने साथियों के साथ पंजाब के विकास के लिए पुख्ता रोडमैप लेकर आई है। पंजाब के लिए एनडीए ने अपने 11 संकल्प सामने रखे हैं। कहा कि यह संकल्प हर उस पंजाबी के लिए हैं जो पंजाब और पंजाबियत की बात करता है। पीएम माेदी ने छोटे साहिबजादों को नमन करते हुए भाषण शुरू किया। कहा कि देश को सबसे आगे रखना पंजाब की परंपरा रही है। भाजपा राष्ट्रहित में काम करती है। सिख परंपरा और पंजाबियत के लिए काम करना हमारे लिए गर्व की बात है। कुछ लोग सिख धर्म का विरोध करते रहे हैं। पीएम ने कहा कि पंजाब हमारे लिए सत्कार व सेवा की परंपरा का साधन है। कांग्रेस ने सिख कत्लेआम करवाए हमने सजा दिलाई। हमने करतारपुर कारिडोर खोला। यह चुनाव क्या सिर्फ एक मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, बल्कि पंजाब के विकास का चुनाव है।पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का खेती पर खर्च कम हो, आय बढ़े इसके लिए सरकार काम कर रही है। छोटे किसानों के लिए सरकार काम कर रही है। पीएम ने कहा कि पिछले वर्ष हमारी सरकार ने फर्टिलाइजर पर सब्सिडी बढ़ाई है। इस बजट में इसके लिए रिकार्ड राशि का प्रावधान है। कहा कि पहली बार एमएसपी का पैसा सीधा किसान के खाते में जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा पंजाब के विकास के लिए वह आज सभी से सहयोग मांगते हैं। आत्मनिर्भर भारत के लिए सशक्त पंजाब का निर्माण जरूरी है, इसलिए लोग सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार को चुनें। पंजाब को अस्थिर करने वालों से सतर्क रहें। पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें।पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब और पंजाबियत व सिख परंपरा के लिए काम करना उनके लिए सेवा का काम है। यह उनका सौभाग्य है। कुछ लोग हमेशा सिख परंपरा के विरोध में नजर आएंगे, जबकि भाजपा और गठबंधन के सहयोगी हमेशा इस परंपरा के साथ खड़े रहे। कुछ लोगों के लिए पंजाब सिर्फ सत्ता का साधन रहा है। ऐसे लोगों ने पंजाब पर राज करने के लिए क्या-क्या षड्यंत्र क्या-क्या साजिश नहीं रचीय़ इन लोगों ने गुरुओं की धरती पंजाब को आतंक की आग में झोंका। हमने दुनिया भर में आस्था को बढ़ाने के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं। कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया और हमने इनके दोषियों को सजा दिलाई।भाजपा इस बार पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। रैली के जरिये पीएम लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के 17 विधानसभा हलकों में गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। चुनावी बिगुल बजने के बाद पंजाब में पीएम मोदी की यह पहली रैली है। पीएम मोदी 5 जनवरी को पंजाब आए थे, लेकिन फिरोजपुर में सुरक्षा में हुई चूक के कारण उन्होंने वापस लौटना पड़ा था। भाजपा ने दोनों जिलों के हर विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन स्क्रीन लगाई गई हैं। 17 विधानसभा क्षेत्रों में हर स्क्रीन के सामने 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। बता दें, इससे पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रैलियां की थीं। नौ फरवरी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पंजाब आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button