Kolkata News: पश्चिम बंगाल सरकार ने डॉक्टरों से की काम पर लौटने की अपील

Kolkata News: पिछले कुछ दिनों से चल रहे जूनियर डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार के कारण राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर पड़ा है। इस स्थिति को देखते हुए, पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों से काम पर लौटने और आम जनता के हित में स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने की अपील की है।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव एन.एस. निगम ने कहा कि सरकार दोषियों को सख्त सजा दिलाने और पारदर्शी जांच के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा पेशेवरों की गरिमा का पूरा सम्मान करती है और इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

निगम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हमें कुछ अस्पतालों में मरीजों को समय पर आपातकालीन सेवाएं न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने सभी विरोध कर रहे डॉक्टरों से अपील की कि वे सरकार की पारदर्शी जांच और डॉक्टरों की सुरक्षा के उचित इंतजाम को ध्यान में रखते हुए काम पर लौट आएं।

उन्होंने कहा कि सरकार आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निंदा करती है। हम दोषियों को सबसे सख्त सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुलिस आयुक्त व्यक्तिगत रूप से इस जांच की निगरानी कर रहे हैं और इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

निगम ने यह भी बताया कि पीड़िता के माता-पिता को नियमित रूप से जांच की प्रगति की जानकारी दी जा रही है। पुलिस की तत्परता के कारण आरोपित को घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस बीच, राज्य भर के जूनियर डॉक्टर मंगलवार को भी काम बंद रखे रहे, जिसके कारण सरकारी अस्पतालों के आउट-पेशेंट डिपार्टमेंट्स (ओपीडी) में लंबी कतारें देखने को मिलीं। वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपने जूनियर साथियों की जगह लेते हुए मरीजों को सेवाएं प्रदान करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है।

प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर महिला डॉक्टर की हत्या की मजिस्ट्रेट जांच और आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कोलकाता पुलिस को 14 अगस्त तक जांच पूरी करने की समय सीमा भी दी है। हालांकि हाई कोर्ट ने अब जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। राज्य सरकार इसे मानती है या इसके खिलाफ पुनः अपील करती है, यह देखने वाली बात होगी। वहीं, राज्य सरकार ने ओपीडी में मरीजों की भीड़ को संभालने के लिए सभी वरिष्ठ डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

Kolkata News: also read- Angry Young Man Trailer Release: सलीम-जावेद के करियर पर बनी सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ का ट्रेलर रिलीज़

महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार सुबह अस्पताल के सेमिनार हॉल में पाया गया था, और शनिवार को इस अपराध के संबंध में एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button