Utaar Pradesh News: PCS अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO, सृष्टि धवन को भी मिली नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं, पीसीएस एसोसिएशन की पहली महिला महासचिव सृष्टि धवन को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Utaar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश PCS एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष विश्व भूषण मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

विश्व भूषण मिश्रा लंबे समय से प्रदेश प्रशासन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। अब उन्हें देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रशासन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं, पीसीएस अधिकारी सृष्टि धवन को डिप्टी डायरेक्टर, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बनाया गया है। सृष्टि धवन उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन की पहली महिला महासचिव भी हैं। प्रशासनिक सेवा में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

Lucknow News: लखनऊ में जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां करती रहती है। इसी क्रम में इन दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button