चेन स्नैचिंग का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, गंवाई जान, जांच में पुलिस टीम

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में एक बेखौफ बदमाश ने महिला पर सरेराह चाकु से हमला कर देता है। खबरों के मुताबिक यह घटना दिल्ली के आदर्श नगर इलाके की है। जहां 2 साल के मासूम बच्चे को गोद में ले जा रही 25 वर्षीय महिला से चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। महिला ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उसने महिला पर चाकू से वार कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए नॉर्थवेस्ट डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा, ‘दिल्ली में चेन छीनने की कोशिश में महिला को चाकू मार दिया गया। इस मामले की जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है’।

शॉपिंग करके लौट रही थी महिला- खबरों के मुताबिक, मृतक महिला का नाम सिमरन कौर है। सिमरन आदर्श नगर इलाके में अपने मायके आई हुई थी। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त वो घर के पास लगने वाले शनि बाजार शॉपिंग करने के लिए गई थी। जब वो शॉपिंग करके घर को लौट रही थी तभी एक बदमाश आया और उसके गले से चेन छिनने लगा। जब महिला ने इसका विरोध कर चोर को दबोचना चाहा, तभी चोर ने महिला की गर्दन पर दो बार चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर डाले।

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद- घटना के बाद महिला को शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सिमरन का ससुराल पटियाला में है। वो कुछ दिनों के लिए अपने मायके रहने आदर्श नगर आई थीं। जिस दौरान यह पूरी घटना हुई, उस वक्त महिला के साथ उसका 2 साल का बच्चा भी था। इस घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Related Articles

Back to top button